फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Historical contribution of madrasas in freedom struggle: MP

आजादी की लड़ाई में मदरसों का ऐतिहासिक योगदान: सांसद

Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Historical contribution of madrasas in freedom struggle: MP
सहारनपुर। गांव हलालपुर में मदरसा जामिया हुदा लिलआलमीन में दावतुल हक संस्था द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने कहा कि आजादी की लड़ाई में मदरसों का ऐतिहासिक योगदान रहा है। मदरसों से अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाए गए, जिससे अंग्रेजी साम्राज्य की जड़ें हिल गईं। विधायक आशू मलिक व उमर अली खान ने कहा कि देश सबकी साझी कोशिशों से आजाद हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में एकता व भाईचारे की अनूठी मिसाल मिलती है, जो इतिहास में दर्ज है। पूर्व विधायक संजय गर्ग और ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मुखिया ने कहा कि आज कुछ लोग भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए एकजुट होना होगा। मौलाना शाहिद अल्हसनी व मौलाना शौकत ने भी देश की आजादी में मदरसों से संचालित हुए आंदोलनों की जानकारी दी। इस दौरान मौलाना जहूर अहमद कासमी, मौलाना रियाजुल हसन नदवी, मौलाना अब्दुल मालिक मुगीसी, बिलाल सहारनपुरी, चौधरी अब्दुल गफूर, हाफिज उवैस, प्रवेज मलिक, अवनीश बिट्टू त्यागी, अब्दुल्ला तारिक प्रधान, रिहान खान, नौशाद तेली, दानिश मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी सईद और संचालन मौलाना अथहर हक्कानी नदवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed