फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu Yuva Vahini workers demonstrated and submitted a memorandum

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Sat, 02 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini workers demonstrated and submitted a memorandum
कलेक्ट्रेट में राजस्थान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उदयपुर की घटना से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को सौंपा। उन्होंने कहा कि इस घटना का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी दिलाई जाए।
विज्ञापन

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। जिससे दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जा सके। इस दौरान मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रभारी अजय सिंह, जिला संयोजक सोनू चौधरी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बालियान, संदीप राणा, निकुंज शर्मा, सुनील सूरी, मुकेश सैनी, जितेंद्र राणा, निखिल राणा, संदीप ग्रेवाल, अनूप प्रधान, उज्ज्वल पंडित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed