{"_id":"6abc1b524775c2223009f904","slug":"hindu-raksha-dal-staged-a-sit-in-at-ganeshpur-toll-plaza-after-being-stopped-from-marching-to-meerut-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-184801-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेरठ कूच से रोकने पर हिंदू रक्षा दल ने दिया गणेशपुर टोल पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेरठ कूच से रोकने पर हिंदू रक्षा दल ने दिया गणेशपुर टोल पर धरना
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गणेशपुर टोल पर धरने पर बैठे हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ता। श्रोत- का
- हिंदू रक्षा दल ने की थी मेरठ में हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। मेरठ में दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गणेशपुर टोल पर रोक दिया। घंटों तक टोल पर हंगामा चलता रहा। करीब चार घंटे की जद्दोजहद के बाद आखिरकार हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा वापस लौटने पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। हालांकि उन्होंने पुलिस के रवैये के खिलाफ परेड ग्राउंड देहरादून में अनशन पर बैठने की घोषणा की है।
हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने मेरठ के केसरगंज में एक मस्जिद पर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ जा रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गणेशपुर टोल प्लाजा पर उनका काफिला रोक दिया। पुलिस की रोक के बाद ललित शर्मा और उनके समर्थक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
ललित शर्मा का कहना था कि उन्हें केवल हनुमान चालीसा का पाठ करना है और इसके लिए मेरठ जाने दिया जाए। इस दौरान ललित शर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। आखिर में शाम चार बजे कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस दौरान शुभम कांबोज, श्रद्धा राजपूत, संध्या राजपूत, अमनदीप कौर, भवन सिंह पुंडीर, संजीव कुकरेजा आदि मौजूद रहे। ललित शर्मा ने कहा कि वे मेरठ जाने के निर्णय पर अटल हैं। जब तक वह वहां नहीं पहुंच जाते तब तक वह अनशन पर रहेंगे। सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया।