फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu organization workers blocked the road when the temple collapsed

मंदिर गिरने पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने की सड़क जाम

Tue, 11 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hindu organization workers blocked the road when the temple collapsed
रामपुर मनिहारान में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली-हाईवे रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चारो तरफ की गई खोदाई के चलते एक मंदिर देर रात अचानक गिर गया। इससे खफा हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मंदिर निर्माण का आश्वासन देकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली यमनोत्री हाईवे 709 बी रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ओवरब्रिज की जद में आए एक मंदिर के चारो तरफ मिट्टी की खोदाई की गई थी। रात में यह मंदिर अचानक गिर गया। सुबह जब हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने मौके पर पहुंच एनएचएआई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उनकी मांग थी कि मंदिर का फिर से निर्माण किया जाए। सूचना पर पहुंची एसडीएम संगीता राघव ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर मंदिर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम लौट गईं। कुछ देर बाद और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मिल कर सड़क जाम कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। उधर, एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि देर रात बारिश के चलते मंदिर गिर गया था। पुन निर्माण के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को समझाती एसडीएम संगीता राघव

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को समझाती एसडीएम संगीता राघव- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में खुदाई के चलते गिरा मंदिर

रामपुर मनिहारान में खुदाई के चलते गिरा मंदिर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed