{"_id":"640b702df9c8a6cacf09e9f7","slug":"hindu-muslim-holi-game-in-bhayla-set-an-example-of-communal-harmony-saharanpur-news-c-14-1-148988-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भायला में हिंदू-मुस्लिमों ने होली खेल पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भायला में हिंदू-मुस्लिमों ने होली खेल पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
भायला में होली खेलने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को मिठाई खिलाते सेवानिवृत कर्नल राजीव रावत
Link Copied
देवबंद। भायला गांव में शुक्रवार को कर्नल राजीव रावत के आवास पर हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इस मौके पर कर्नल राजीव ने कहा कि राजपूत हिंदू हो या मुस्लिम उनका खून और डीएनए एक है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि होली से पूर्व कर्नल राजीव रावत के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया था। इसके बाद शुक्रवार को बन्हेड़ा खास गांव से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर, गांव नूनाबड़ी निवासी इकराम, नोमान, अहसान और असलम समेत अन्य लोगों ने कर्नल राजीव रावत के आवास पर पहुंचकर एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर होली पर्व की बधाई दी। कर्नल राजीव ने भी सबको अबीर-गुलाल का तिलक लगाया। इस दौरान परोसे गए मिष्ठान का हर किसी ने खूब लुत्फ उठाया। कर्नल राजीव ने कहा कि देश में एक डीएनए और एक राष्ट्र का माहौल चल रहा है। कहा कि राष्ट्र में अनेक धर्म अनेक हो, लेकिन हमारे पुरखे और रीति रिवाज आज भी एक हैं। जिसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।