फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu Mahapanchayat will be held outside SDM office on 15th

एसडीएम कार्यालय के बाहर 15 को करेंगे हिंदू महापंचायत

Wed, 08 Sep 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu Mahapanchayat will be held outside SDM office on 15th
हरि मन्दिर में पत्रकारो से वार्ता करते ​​परिषद के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रशासन से शिकायत करने के बाद गांव छिदबना में 200 साल पुराने धार्मिक स्थल को कब्जा मुक्त न कराने पर हिंदू संगठनों में रोष है। इस मामले में विहिप ने 15 सितंबर को एसडीएम सदर के कार्यालय के बाहर हिंदू महापंचायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विहिप के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ और बेहट अध्यक्ष नवाब सिंह ने कहा सदर तहसील के गांव छिदबना में 200 वर्ष पुराने धार्मिक स्थल पर दूसरे वर्ग के लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहां पर पीपल के पेड़ को भी काटने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में पिछले दिनों हिंदू संगठनों ने डीएम से कार्रवाई की मांग थी। तब, डीएम ने एसडीएम को तत्काल प्रभाव से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मामले में एसडीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन किया है, इससे लेकर हिंदू समाज में रोष है, इसलिए संगठन ने एसडीएम सदर कार्यालय के बाहर हिंदू महापंचायत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो हिंदू संगठन खुद धार्मिक स्थल को कब्जा मुक्त कराएंगे। इस दौरान बलोपासना प्रमुख बजरंग दल कपिल मोहड़ा, महानगर सह मंत्री अनुज, संयोजक सागर, हरीश, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed