फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Himanshu in 200 meters race, Abhishek first in 5000

200 मीटर दौड़ में हिमांशु, 5000 में अभिषेक प्रथम

Fri, 04 Nov 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Himanshu in 200 meters race, Abhishek first in 5000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की 71वीं जनपदीय बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, तश्तरी फेंक आदि स्पर्धाओं में दम दिखाते हुए पदक जीते। 200 मीटर दौड़ में हिमांशु और 5000 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम रहे। प्रतियोगिता का समापन शनिवार की दोपहर एक बजे होगा।
शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर के हिमांशु कुमार ने पहला, रामपुर मनिहारान के प्रियांशु ने दूसरा और सहारनपुर नगर के ही प्रिंस सैनी ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में गंगोह की खुशी, सहारनपुर नगर की मानसी और रामपुर मनिहारान की पूनम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की तश्तरी फेंक में रामपुर मनिहारान के अनुज कुमार पहले, देवबंद के गोविंद दूसरे और देवबंद के ही बॉबी तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में बेहट के अभिषेक ने पहला, रामपुर मनिहारान के सागर ने दूसरा और रामपुर मनिहारान के ही अनित ने तीसरा स्थान पाया। पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में बेहट के अभिषेक पहले, बेहट के सईद दूसरे और रामपुर मनिहारान के अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में नकुड़ के असमीर ने पहला, सहारनपुर नगर के अवनीश ने दूसरा और रामपुर मनिहारान के मुकुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में नकुड़ के असमीर पहले, सहारनपुर नगर के बासित दूसरे और सहारनपुर नगर के ही अवनीश तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में सहारनपुर नगर के देवांश पहले, नकुड़ के आरिन दूसरे और देवबंद के हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में देवबंद के गोविंद ने पहला, सहारनपुर नगर के विवेक कुमार ने दूसरा और रामपुर मनिहारान के अभिषेक को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालिकाओं की लंबी कूद में रामपुर मनिहारान की सीमा पहले, सहारनपुर नगर की ट्विंकल दूसरे और नकुड़ की अंजली तीसरे स्थान पर रही। तश्तरी फेंक में रामपुर मनिहारान की संजना, नकुड़ की प्रीति और सहारनपुर नगर की ईशु ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर की सिमरन पहले, नकुड़ की ज्योति दूसरे और देवबंद की काजल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान की सीमा पहले, रामपुर मनिहारान की ही खुुशी दूसरे और नकुड़ की रेशमा तीसरे स्थान पर रही। तीन किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ में रामपुर मनिहारान की एकता ने पहला, नकुड़ की आरती ने दूसरा और रामपुर मनिहारान की सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रामपुर मनिहारान की रीत पहले, रामपुर मनिहारान ही की काजल दूसरे और देवबंद की अंशु तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिकाओं की तश्तरी फेंक में सहारनपुर नगर की वंशिका ने पहला, रामपुर मनिहारान की प्रिया ने दूसरा और सहारनपुर नगर की मेघा ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर की रिंकू पहले, गंगोह की जानू तोमर दूसरे और बेहट की कृष्णा तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में रामपुर मनिहारान के नितिन ने पहला, नकुड़ के शिवम ने दूसरा और देवबंद के रितिक ने तीसरा स्थान पाया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार, कुलभूषण जैन, राजीव गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, पूजा मलिक, राजीव रंजन, मनोज काकरान, शीतल, गरिमा, सुधीर, पंकज गर्ग, डॉ. कुदसिया अंजुम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed