फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Highest 85.96 percent polling in Ghatampur on prime post

Saharanpur News: प्रधान पद पर घाटमपुर में सर्वाधिक 85.96 प्रतिशत मतदान

Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Highest 85.96 percent polling in Ghatampur on prime post
गंगोह। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में गंगोह ब्लॉक में दो ग्राम प्रधानों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गांव घाटमपुर में प्रधान पद पर 85.96 कैंडल प्रधान के लिए 82.60 और कुंडाकलां में बीडीसी के लिए 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


कैंडल ग्राम पंचायत की अनारक्षित सीट पर संतोष पत्नी ऋषिपाल, अनुराग पुत्र ऋषिपाल, राजेन्द्र कुमार पुत्र कंवरपाल व नरेन्द्र पुत्र ऋषिपाल मैदान में हैं। यहां 11 बजे तक 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान समाप्ति तक 78.25 प्रतिशत मत डले। यहां कुल 1066 में से 845 मतदाताओं ने वोट डाले। 451 पुरुष और 394 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

घाटमपुर के महिला प्रधान पद के लिए नरगिस बेगम, बबली, नाजिया, रूबी चौधरी, सईदा, इमराना व अकबरी चुनाव मैदान में हैं। यहां 11 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जो अंत में 85.96 प्रतिशत पर जाकर सम्पन्न हुआ। 3334 में से 2735 वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडाकलां क्षेत्र पंचायत की एकमात्र सीट पर दो प्रत्याशी नूरहसन व शौकीन चुनावी मैदान में हैं। यहां मतदान प्रतिशत कम रहा। 11 बजे तक मात्र 32 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। शाम पांच बजे तक 59 प्रतिशत मतदान किया गया। कुल 736 में से 437 वोट डाले गए। इनमें से 256 पुरुष और 181 महिलाओं ने वोट डाले। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, सीओ मुनीश कुमार, कोतवाल प्रभाकर कैंतुरा, वरिष्ठ निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अमला शांतिपूर्ण मतदान कराने की कवायद में जुटा रहा। शाम को मतदान पेटियों को सील कर गंगोह ब्लॉक कार्यालय में जमा कर दिया गया। आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed