{"_id":"623e097e1ac4146a1663187f","slug":"high-level-facilities-should-be-given-in-medical-college-saharanpur-news-mrt5818242192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में दी जाएं उच्चस्तरीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में दी जाएं उच्चस्तरीय सुविधाएं
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर प्रदर्शन करते जनता देश संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में पीजीआई जैसी सुविधाएं देने की मांग को लेकर जनता देश संगठन के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से लेकर कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा।
शुक्रवार को जनता देश संगठन के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में तत्काल पीजीआई जैसी सुविधाएं दी जाएं। इस मेडिकल कालेज में उच्चस्तरीय सुविधाएं नहीं होने के चलते मंडल के तीनों जनपदों के लोग परेशान हैं। यहां के लोगों को जरूरत पड़ने पर चंडीगढ़, देहरादून या दिल्ली जाना पड़ता है। बीमार लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उच्चस्तरीय सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर जनता देश संगठन की ओर से न सिर्फ लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, बल्कि गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मेडिकल कॉलेज में पीजीआई जैसी उच्चस्तरीय सुविधाएं नहीं दी गई तो संगठन आंदोलन को तेज करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव पिंकी पवन शिंदे, राजेश्वर सैनी, अशोक यादव, राजू सिंह, यश चौधरी, नेहा वैश्य, मुकेश कुमार, बृजभूषण शर्मा, मुखिया सिंह, संजय, महीपाल सिंह, अमरनाथ, बबीता कश्यप, संजना, मीनाक्षी, कुलदीप बाबरे आदि मौजूद रहे।