फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High court stays order to seize Pradhan's financial powers

Saharanpur News: प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

Sat, 05 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
High court stays order to seize Pradhan's financial powers
सहारनपुर। हाईकोर्ट की इलाहाबाद बेंच ने ग्राम फिरोजाबाद के वित्तीय अधिकार सीज करने के मामले में सुनवाई की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर की ओर से दस जून को दिए आदेश को रद्द कर दिया है। उन्होंने 30 दिनों में नियमानुसार आदेश पारित करने को कहा है।
विज्ञापन


विकास खंड सरसावा के गांव फिरोजाबाद की प्रधान के ऊपर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। जांच के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 95जी के तहत आदेश पारित कर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए गए थे। इन्हीं आदेशों को ग्राम प्रधान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। अपनी अपील में कहा कि आदेश देने से पहले निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कोई स्वतंत्र निष्कर्ष या ठोस कारण दर्ज नहीं किए गए। अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद जिला मजिस्ट्रेट के दिए आदेश को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed