फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High alert in Saharanpur

सहारनपुर में हाई अलर्ट

Tue, 24 Mar 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
High alert in Saharanpur
सहारनपुर में हाई अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडल के शामली में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सहारनपुर को हाई अलर्ट जोन में कर दिया गया है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कड़ाई से शासन के आदेशों का पालन करने के निर्देश जिलाधिकारियों और एसएसपी को दिए हैं।

जनता को दिए ये निर्देश
1- दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक समय तय।
2- दूध, फल, सब्जियां, अनाज, गैस, पैट्रोल, दवा आदि के वितरण में प्रयोग किये जा रहे वाहन लॉक डाउन से मुक्त।
3- ऐसे व्यक्ति जो दूसरे राज्य से होकर जनपद सीमा में आते हैं, उन्हें पुलिस अनावश्यक रूप से परेशान न करे।
4- वाहनों के अन्य राज्यों में प्रवेश के लिए वाहन पास अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर व संबंधित एसडीएम जारी करेंगे।
5- लॉक-डाउन से दवा विक्रेताओं को मुक्त रखा गया है, मगर जहां पर मेडिकल स्टोर की संख्या अधिक है, वहां ज्यादा भीड़ न हो।
6- अस्पतालों पर आने-जाने वाले मरीजों के वाहनों को न रोका जाए।
7- दैनिक वेतनभोगियों, ठेले वालों, दिहाड़ी मजदूर आदि को ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल, पार्षद, ग्राम प्रधान के माध्यम से चिह्नित कराया जाए।
8- ऐसे सक्षम व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, जो इन व्यक्तियों के रोजगार प्रभावित होने सहायता संसाधन उपलब्ध करा सकें।
9- पुलिस लाइन, थाना परिसरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
10- पुलिस लाइन और थानों की कैंटीन में सैनिटाइजर, मास्क और हाथ धोने की व्यवस्था दी जाए।
11- ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर रखेंगे।
12- बेवजह घूमने वाले और व्यवस्था प्रभावित करने वालों के चालान किए जाएं।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान तैनात सुरक्षा बल

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान तैनात सुरक्षा बल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed