फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helpline numbers missing in roadways buses, where can passengers complain

Saharanpur News: रोडवेज बसों में हेल्पलाइन नंबर गायब, यात्री कहां करें शिकायत

Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Helpline numbers missing in roadways buses, where can passengers complain
-बसों में हेल्पलाइन नंबर प्लेट लगी नहीं होने से परेशान, अधिकारी अंजान
विज्ञापन

-पिछले दिनों रीजन की सभी बसों में लगाई गई थी हेल्पलाइन नंबर प्लेट

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रोडवेज बसों की खटारा हालत किसी से छिपी नहीं हैं। बसों में टोल फ्री हेल्पलाइन और अधिकारियों के नंबरों वाली लगी प्लेट गायब हो गई है। किसी बस में हेल्पलाइन नंबरों को कागज लगाकर छिपा दिया है। अधिकारी भी अंजान हैं। ऐसे में यात्री शिकायत करें तो कहां करें।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में करीब 583 बसों का बेडा है। शामली और गंगोह डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन होता है। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों रोडवेज अधिकारियों ने बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर प्लेट लगवाई थी। जिससे रोडवेज में यात्रा के दौरान परिचालक द्वारा किसी यात्री को परेशान करने या अन्य समस्या होने पर यात्री सीधे नंबर पर शिकायत कर सकता था।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे रोड बस अड्डे पर बसों की पड़ताल की गई। यहां खड़ी छुटमलपुर डिपो की बस से हेल्पलाइन नंबर प्लेट गायब थी। पूरी बस में कहीं पर अधिकारियों के नंबरों की प्लेट नहीं दिखाई दी। सहारनपुर डिपो की बस संख्या यूपी-11 एटी 0574 में हेल्पलाइन नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन इसमें प्लेट लटकी हुई मिली। इनके अलावा अन्य बसों में भी आरएम, एसएम और एआरएम नंबरों की प्लेट गायब थी या फिर प्लेट पर नंबरों को छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीजन की सभी बसों में टोल फ्री हेल्पलाइन और अधिकारियों के नंबरों की प्लेट लगाई गई थी। यदि बसों से नंबर प्लेट गायब है तो यह मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - परवेज बशीर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed