फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Help to save life of happiness

खुशी की जिंदगी बचाने के लिए मदद को बढ़े हाथ

Wed, 31 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 31 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Help to save life of happiness
खुशी के पिता को राहत राशि सौंपते व्यापार मंडल के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मौत के साथ जिंदगी की जंग लड़ रही नौ वर्षीय खुशी का समाचार अमर उजाला के मंगलवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


केवल आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि कई लोग खुशी की खुशी के लिए अपनी किडनी तक देने को तैयार हैं। कई लोगों ने सीधे खुुुशी के परिवार से संपर्क किया है।       
विज्ञापन


परचून की दुकान पर काम करने वाले मनोज को दो महीने पहले ही पता चला है कि उनकी बेटी खुशी की दोनों किडनी खराब हैं। तब से वह बेटी के इलाज के लिए सहारनपुर से चंडीगढ़ तक चक्कर काट आए हैं, मगर आर्थिक तंगी की वजह से बेटी का इलाज कराने में लाचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अमर उजाला को परिवार की इस पीड़ा का पता चला तो अमर उजाला ने इसे मुहिम के रूप में लिया और मनोज के घर जाकर पूरी हकीकत जानी। मंगलवार के संस्करण में खुशी से जुड़ा समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिले भर से लोगों के फोन मदद करने के लिए आना शुरू हो गए।

जानकार हैरानी होगी कि कई लोगों ने किडनी तक देने की बात कही है, जिनमें एक व्यक्ति सरसावा के सलेमपुर के रहने वाले हैं और दूसरे पुष्पांजलि विहार निवासी। 

देवबंद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने अपने साथियों अखिलेश जैन, अरुण अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अजय बंसल, सत्यप्रकाश वर्मा, संजीव अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, निशांत गुप्ता और इलियास कुरैशी के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर खुशी के पिता को चेक के जरिए गुप्त आर्थिक मदद की।       

यदि आप खुशी को बचाने के लिए उसके परिवार को आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो खुशी की मां ममता के भारतीय स्टेट बैंक के अकाउंट नंबर 34771992040 में सीधे पैसा जमा करा सकते हैं।


इसके बाद बैंक में पैसा जमा कराने की रसीद लेकर अमर उजाला पहुंचे। अमर उजाला मदद करने वालों की सूची प्रकाशित करेगा। यदि कोई व्यक्ति अपना गुप्त दान करना चाहता है तो भी अमर उजाला को अवगत कराएं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed