फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hello, hello ... from the Control Room, 'Why could not power'

हेलो, हेलो कंट्रोल रूम से..., ‘बिजली क्यों नहीं आ रही’

Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hello, hello ... from the Control Room, 'Why could not power'
CONTROL ROOM
सहारनपुर में विधानसभा निर्वाचन के तहत कलक्ट्रेट में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में चुनाव से संबंधित कम और सामान्य शिकायतें अधिक मिल रही हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार तक मिली कुल 99 समस्याओं में से ज्यादातर बिजली, पानी, जमीन के विवाद और लड़ाई-झगड़ों से जुड़ी थीं। अब कंट्रोल रूम से इन समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया  जा रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए बनाया गया है। कोई भी जनप्रतिनिधि, प्रत्याशी या आम व्यक्ति चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या यहां दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, पिछले करीब 20 दिन से स्थापित कंट्रोल रूम को चुनाव से संबंधी कम और आम शिकायतें अधिक मिल रही हैं। मंगलवार तक कुल 99 शिकायतें मिली थीं, जिनमें ज्यादातर जमीन का विवाद, बिजली कटौती और आपसी लड़ाई-झगड़े की शिकायतें शामिल रहीं।


जिनको संबंधित विभाग को भिजवाया गया।  मंगलवार को ही लखनौती में बिजली के तार और केबिल चोरी होने की शिकायत मिली। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने बताया कि सामान्य शिकायतें सुनना उनका काम नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वह सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed