फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hello Doctor: Children falling prey to viral infections; take precautions during the rains.

हेलो डॉक्टर : वायरल की चपेट में आ रहे बच्चे, बारिश में रखें ख्याल

Sun, 19 Jul 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hello Doctor: Children falling prey to viral infections; take precautions during the rains.
सहारनपुर। बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियों पनप रही हैं। अस्पतालों में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें बच्चों की विशेष देखभाल करनी चाहिए। अभी वायरल तेजी से फैल रहा है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इस कारण से वह वायरल की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। घर में यदि बच्चे बीमार हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा दें। यह बात जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह ने शनिवार को अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में पाठकों को बताईं। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खिलाना चाहिए। यदि बच्चा बीमार हो तो उसे दूसरे से दूर रखें।
विज्ञापन

----

सवाल : मेरी बेटी पांच साल की है। कई दिनों से बुखार आ रहा है। (फहीम, गंगोह)
जवाब : संपूर्ण टीकाकरण होना बेहद जरूरी है। गंगोह सीएचसी पर पहुंचकर चेक कराएं, ताकि जांच में पता चल सके कि बुखार लगातार आने की वजह क्या है। ओआरएस भी पिलाएं रहे।
विज्ञापन

सवाल : बच्चे को बुखार और लगातार नजले की शिकायत लगातार बन रही है। (आशु, नानौता)
जवाब : मुंह को बचाकर स्टीम दे सकते हैं। संपूर्ण टीकाकरण कराएं। एक बार जांच जरूर करा लें। इससे नजले की समस्या का पता चल जाएगा।
सवाल : मेरी बेटी तीन साल की है। गर्दन पर दाने निकल रहे हैं। (अनिकेत कश्यप, नानौता)
जवाब : इसमें एसबीडी जिला अस्पताल आकर त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। जांच कराएंगे। उसके आधार पर दवा चलेगी।
सवाल : मेरी की उम्र 12 साल है। गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत आ रही है। (दीपेंद्र, कोटा)
जवाब : गर्म पानी में नमक डालकर गरारे कराएं। दिन में कम से कम तीन बार। पैरासिटामोल दे सकते हैं। इसके बाद भी आराम न मिले तो नागल सीएचसी पर जाकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : भूख नहीं लगती। दवा खिलाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा। (कान्हा, जसमौर)
जवाब : ओआरएस पिलाएं। इसके अलावा नमक-चीनी का घोल बनाएं। इसके लिए एक लीटर पानी में 30 ग्राम चीनी व ढाई ग्राम नमक लें। इसे मिलाकर पिलाएं। आराम मिलेगा।
सवाल : मेरी बेटी पांच साल की है। खाना कम खाती है। सोते समय उसके दांत किटकिटाते हैं। (आदित्य चौहान, नकुड़)
जवाब : हर महीने वजन और दो महीने के अंतराल में लंबाई जरूर करें। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। खाने में घी दें। वजन कम होने के कारण भी दांत किटकिटाना की वजह हो सकती है। कैल्शियम सिरप दें।
सवाल : चार साल का बेटा है। बार-बार जुकाम व बुखार आ रहा है। (ब्रजपाल, तीतरों)
जवाब : लगातार बुखार व जुकाम आ रहा है तो यह ठीक नहीं है। इसके लिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं। प्रोटीनयुक्त भोजन खिलाएं। संपूर्ण टीकाकरण कराएं। इससे भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है।

सवाल : पढ़ाई में मन नहीं लगता। चिड़चिड़ापन रहता है। (विनय कुमार, अंबौली)
जवाब : हीमोग्लोबिन की जांच कराइए। यह खून की कमी से वजह से हो सकता है। कीड़ों की दवा खिलाएं। आयरन का सिरप दें। 15 से 20 दिन तक देखें। इसके बाद भी आराम न मिले तो सीएचसी नागल में दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed