{"_id":"666f5d29d4d23b15480699a4","slug":"heat-broke-ten-years-old-record-temperature-reached-46-degree-celsius-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-125710-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, पारा 46 डिग्री सेल्सियस हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, पारा 46 डिग्री सेल्सियस हुआ
Mon, 17 Jun 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी लगातार भीषण रूप अख्तियार कर रही है। शनिवार को गर्मी ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते दस साल में इस बार 16 जून सबसे गर्म रहा है। न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। इसकी वजह से इस सीजन का भी अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की आशंका जताई है।
पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 29 को पार कर चुका है, लेकिन शनिवार को तापमान में और वृद्धि हो गई। न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किलों भरा रहा। दुपहिया वाहनों पर सड़क पर निकले लोगों को चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों और तपती सड़कों से निकलती भट्टी जैसी गर्मी ने झुलसा दिया। ज्यादातर लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचे। इसकी वजह से प्रमुख बाजारों और मार्ग खाली पड़े नजर आए। यातायात व्यवस्था को संभाल रहे पुलिसकर्मी भी चौराहे की बजाय साइड में पेड़ों की छांव की सहारा लेते नजर आए। उधर, गर्मी का आलम यह रहा है कि गाड़ियों के एसी फेल हो गए। इसके अलावा घरों में लगे कूलर भी गर्मी के असर को कम नहीं कर सके।
-- -- --
गर्मी से बचाव को यह करें
-जरूरत न हो तो गर्मी में घर से बाहर न निकलें।
-घर से निकलने की मजबूरी हो तो खूब पानी पीकर और छाता या शरीर को कपड़े से ढककर निकलें।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
-भोजन कम खाएं, अधिक से अधिक पानी पीयें और तला व मसालेदार खाने से बचें।
-खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज खाएं तथा ओआरएस या ग्लूकोज का पानी पीयें।
-खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखें, बासी खाने से बचें।
-बाहर से आने पर तुरंत ठंडा पानी नहीं पीयें।
-- -- --
बीते दस वर्ष के 16 जून के आंकड़े
वर्ष-- -- -- न्यूनतम-- -अधिकतम
2024-- -- -30-- -- -- 46
2023-- -- -24.2-- -- -38
2022-- -- -24.6-- -- -35
2021-- -- -25.5-- -- -32
2020-- -- -27-- -- -- 40
2019-- -- -29-- -- -- 38
2018-- -- -22-- -- -- 33
2017-- -- -26-- -- -- 40
2016-- -- -26-- -- -- 35
2015-- -- -27-- -- -- 39
विज्ञापन
पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 29 को पार कर चुका है, लेकिन शनिवार को तापमान में और वृद्धि हो गई। न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किलों भरा रहा। दुपहिया वाहनों पर सड़क पर निकले लोगों को चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों और तपती सड़कों से निकलती भट्टी जैसी गर्मी ने झुलसा दिया। ज्यादातर लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचे। इसकी वजह से प्रमुख बाजारों और मार्ग खाली पड़े नजर आए। यातायात व्यवस्था को संभाल रहे पुलिसकर्मी भी चौराहे की बजाय साइड में पेड़ों की छांव की सहारा लेते नजर आए। उधर, गर्मी का आलम यह रहा है कि गाड़ियों के एसी फेल हो गए। इसके अलावा घरों में लगे कूलर भी गर्मी के असर को कम नहीं कर सके।
विज्ञापन
गर्मी से बचाव को यह करें
-जरूरत न हो तो गर्मी में घर से बाहर न निकलें।
-घर से निकलने की मजबूरी हो तो खूब पानी पीकर और छाता या शरीर को कपड़े से ढककर निकलें।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
-भोजन कम खाएं, अधिक से अधिक पानी पीयें और तला व मसालेदार खाने से बचें।
-खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज खाएं तथा ओआरएस या ग्लूकोज का पानी पीयें।
-खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखें, बासी खाने से बचें।
-बाहर से आने पर तुरंत ठंडा पानी नहीं पीयें।
बीते दस वर्ष के 16 जून के आंकड़े
वर्ष
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015