फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heat becomes scorching, crowd of patients increases in hospitals

Saharanpur: तल्ख हुई गर्मी, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, चिकित्सक बोले-फल सब्जियां खाएं, खूब पीयें पानी

Tue, 21 May 2024 01:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 May 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Heat becomes scorching, crowd of patients increases in hospitals
सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को कपड़ा लपेट कर लेज
गर्मी और तेज धूप की तपिश बढ़ने के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ गई हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 70 पार पहुंच गई, जबकि पहले आंखों के मरीजों की संख्या 15 से 20 रहती थी। मरीजों को आंखों में सबसे ज्यादा चुभन, जलन और खुजली की अधिक शिकायत है।
विज्ञापन


जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा। तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर में सूर्य की किरणें आंखों में चुभन पैदा करती हैं, जिससे आंखों को नुकसान हो सकता है। गर्मी में आंखों की कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एलर्जी व धूल कण आंखों में जाने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि गर्मी की वजह से आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लालिमा रहती है। इसके साथ ही चुभन रहती है। खुले में ज्यादा देर घूमने वालों की आंख पर खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में लोगों को आंखों के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत महसूस होने पर नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
चश्मा और टोपी पहनकर ही धूप में बाहर निकलें, प्रतिदिन दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को साफ करें, आंखों को न मसलें, धूल, मिट्टी या अंधड़ के दौरान आंखों को बचाएं, सफर या देर तक बाहर रहने के बाद आंखों को आराम दें, हरी सब्जी और फल अधिक खाएं और अधिक पानी पीएं।

सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को कपड़ा लपेट कर लेज

सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को कपड़ा लपेट कर लेज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed