फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heat and humidity bothered us all day, even fans did not provide relief

Saharanpur News: दिनभर गर्मी और उमस ने किया परेशान, पंखों से भी राहत नहीं

Sun, 18 May 2025 10:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Heat and humidity bothered us all day, even fans did not provide relief
सहारनपुर में बढ़ती तापमान के चलते देहरादून रोड पर कम नजर आये वाहन
सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान में तो गिरावट हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर अभी तक के अपने उच्चतम स्तर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी और उमस ने लोगों को दिनभर परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हल्के बादल छाए हुए थे और पूरब से आने वाली हवा चल रही थी, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बादल छट गए और चटक धूप निकल आई। धूप तेज होने के साथ ही हवा गुम सी हो गई। इसके बाद दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

पंखे भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं दिला सके। रविवार को न्यूनतम तापमान इस सीजन के अभी तक के अधिकतम स्तर 27.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 और अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने अभी दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की आशंका जताई है। 22 मई के बाद बादल और आंधी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed