{"_id":"620bf2ba8708b9043715bebf","slug":"heart-patients-become-careless-as-soon-as-winter-subsides-increased-problem-saharanpur-news-mrt577103052","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी कम होते ही लापरवाह हुए दिल के मरीज, बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी कम होते ही लापरवाह हुए दिल के मरीज, बढ़ी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्दी कम होते ही दिल के मरीजों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। नतीजा दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़े हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीजों में करीब 30 फीसदी मरीज दिल और रक्तचाप संबंधी बीमारी से जुड़े हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि सर्दी का मौसम दिल के मरीजों के लिए नुकसान देने वाला होता है। क्योंकि सर्दियों में शरीर में केटीकोलामिन का रिसाव बढ़ जाता है, जो रक्तचाप को प्रभावित करता है और रक्तचाप बढ़ जाता है। इससे ब्रेन हैमरेज और दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। अब जैसे-जैसे सर्दी कम हो रही है तो मरीज गर्म कपड़े पहनने या सुबह उठने में लापरवाही बरतना शुरू कर देते हैं, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों को चाहिए कि वह सर्दी से बचकर रहें। दिन में धूप निकलने से भले ही गर्मी हो रही हो, लेकिन सुबह शाम और रात में अच्छी ठंड है, जो नुकसान पहुंचा सकती है। डॉ. अनिल कुमार वोहरा बताते हैं कि रक्तचाप के मरीजों को अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखना चाहिए, क्योंकि इसके गड़बड़ाने की वजह से भी कई बार मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है।
दिल का दौरा पड़ने के लक्षण
- छाती के बीचोंबीच दर्द का होना और दर्द का हाथ की तरफ जाना।
- छाती के दर्द का गले में जाना।
- छाती के दर्द के साथ पसीना आना और सांस फूलना।
दिल के मरीज यह खाएं
- हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद और ताजे फल।
- साबुत और छिलके वाली दालें।
- ब्राउन ब्रेड या ब्राउन राइस।
- गेहूं के आटे के साथ चना और जौ का आटा मिलाकर रोटी खाएं।
- प्याज और लहसुन खाएं।