{"_id":"6616efa7cf102b13eb05bd14","slug":"health-of-22-people-deteriorated-after-eating-puri-and-pakoda-made-from-buckwheat-flour-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-121731-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुट्टू आटे की पूड़ी व पकौड़ी खाने से 22 लोगों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुट्टू आटे की पूड़ी व पकौड़ी खाने से 22 लोगों की तबीयत बिगड़ी
Thu, 11 Apr 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। चैत्र नवरात्र में उपवास रहकर रात को कुट्टू के आटे की पूड़ी व पकौड़ी खाने के बाद 22 लोग बीमार हो गए। आनन-फानन में बीमार लोगों को गांव के ही डॉक्टर को दिखाया गया। जहां रातभर भर्ती होने के बाद सुबह डिस्चार्ज किया। सभी को पेट दर्द, ऐंठन, उल्टी-दस्त की शिकायत थी।
गांव सहजी निवासी अरविंद पुत्र बाबूराम मंगलवार को कस्बा बड़गांव से कुट्टू का आटा लेकर गया था। रात में परिवार के सदस्य कुटटू के आटे से बनी पूड़ी खाकर सो गए। करीब रात 11 बजे अचानक अरविंद व उसकी पत्नी, बेटी, भाई, भाभी, भतीजी सहित परिवार में आठ लोगों को अचानक पेट दर्द, ऐंठन, दस्त की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर रातभर निजी डॉक्टर के यहां भर्ती रहना पड़ा। वहीं नीटू सैनी व उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब हुई।
गांव सावंतखेड़ी निवासी विनय कुमार सहित कई परिवार व गांव शब्बीरपुर में प्रेम सिंह व उसकी पत्नी अनीता, पुत्रवधू की कुट्टू से बनी पूड़ी खाने से उल्टी दस्त होने पर हालत खराब हो गई। निजी चिकित्सकों के यहां पीड़ितों ने उपचार कराया। उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार आया। इनके अलावा बड़गांव निवासी प्रेमपाल, उसके दो बच्चे और पत्नी की भी कुट्टू आटे से बनी पूड़ी व पकौड़ी खाने से तबीयत बिगड़ी। रात में ही चिकित्सक को दिखाना पड़ा। बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने बड़गांव की एक ही दुकान से कुटटू का आटा खरीदा था।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलता रहता है। इस समय चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। इसको लेकर भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बड़गांव क्षेत्र में कुट्टू आटे की पूड़ी खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी नहीं है।
- अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य (प्रथम), सहारनपुर मंडल