फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department engaged in preparations to deal with Corona

Saharanpur News: कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 28 Mar 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Health department engaged in preparations to deal with Corona
विभाग का दावा, हर परिस्थिति से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त इंतजाम
विज्ञापन

14 ऑक्सीजन प्लांट, लेवल वन, टू और थ्री अस्पतालों में की जा रही तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर धीरे-धीरे पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए शासन स्तर से अलर्ट जारी किया गया। जनपद में फिलहाल कोरोना के नौ सक्रिय केस हैं। तैयारियों में जुटे स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त इंतजाम हैं।
जनपद में कोरोना ने दोबारा से 21 मार्च को दस्तक दी थी। अब तक 12 केस मिल चुके हैं। जिनमें से तीन ठीक हो गए। नौ अभी भी सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों को अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत लेवल वन से लेकर थ्री तक के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज लेवल-वन का है, जिसमें 450 बेड, लेवल-टू फतेहपुर सीएचसी में 50 बेड और लेवल-थ्री की सीएचसी नानौता, देवबंद, नकुड़ और अंबेहटा पीर में 30-30 बेड हैं। इनके अलावा जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं, वहां पर भी पर्याप्त बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में 720 बेड की उपलब्धता
कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 720 बेड आरक्षित किए हैं। इनमें ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में 150 और जिला महिला अस्पताल में 50 बेड का पीकू वार्ड तैयार किया है। विभाग का दावा है कि उनके पास दवाई पर्याप्त मात्रा में हैं। कोरोना मरीजों के लिए 36 एंबुलेंस तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ऑक्सीजन प्लांट की कितनी क्षमता
एसबीडी जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 850 व 960 लीटर पर मिनट है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 500 और 850 के दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। जिला महिला अस्पताल में 960, नानौता 350, फतेहपुर 530 लीटर पर मिनट का है, जबकि सरसावा, नकुड़, गंगोह, जड़ौदा पांडा, रामपुर मनिहारान, नागल और रणखंडी का 250-250 लीटर पर मिनट क्षमता के हैं।

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए एक बार फिर कमर कस ली गई है। जनपद में एल-वन, एल-टू के दो अस्पताल और एल-थ्री के लिए चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चिह्नित किया है। इनमें व्यवस्थाओं दुरुस्त किया जा रहा है। संसाधन और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कोरोना की जांच भी बढ़ा दी गई है। 14 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं।

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed