फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He is the son of a new era, the father also wrote an order in the letter, like a request

वो नए दौर का बेटा है, खत में पिता ने हुक्म भी लिखा तो गुजारिश की तरह

Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
He is the son of a new era, the father also wrote an order in the letter, like a request
वो नए दौर का बेटा है, खत में पिता ने हुक्म भी लिखा तो गुजारिश की तरह
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑल इंडिया उर्दू तालिमी बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किताब पीर-ए-हिरात का विमोचन किया गया। इस दौरान मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें शायरों ने कलाम पेश कर समा बांध दिया।

छत्ता जंबूदास स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार रात आयोजित कार्यक्रम में किताब पीर-ए-हिरात का विमोचन सांसद हाजी फजलुरर्हमान के पुत्र अल्तमश कुरैशी और मुशर्रफ खतीब सहारनपुरी ने किया। इसके पश्चात मुशायरे का आगाज आबिद हसन वफा सहरानपूरी ने नाते पाक से किया। लेखक ख्वाजा सलमान नासरी ने कहा कि किताब पीर-ए- हिरात में पांचवीं सदी के सूफी शायर अब्दुल्लाह अंसारी की जीवनी को उर्दू भाषा में प्रकाशित किया गया है। मुशायरे में आबिद हसन वफा सहारनपुरी ने कलाम पेश करते हुए कहा कि वो नए दौर का बेटा है, उसको खत में पिता ने हुक्म भी लिखा तो गुजारिश की तरह। मुशर्रफ खतीब ने कलाम पेश किया कि न मंजिल का पता, न रास्ते की खबर है, बोझल-बोझल कदमों का सफर है। मंसूर राणा ने कहा कि नजर से गिर गया है, पर तेरी आदत नहीं बदली, तेरा लहजा बताता है, तेरी फितरत नहीं बदली। आसिफ शम्सी सहारनपुरी ने कहा कि बेटा मेरा बुजुर्ग की मय्यत से लौटकर, मुझसे लिपट के रोने लगा मुझे देखकर। अंजुम सहारनपुरी ने कहा कि सबको अंजुम नजर में रखकर, हर कोई पारसा नहीं होता। मुशायरे की अध्यक्षता इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर जलाल उमर और संचालन डाक्टर शाहिद जुबैरी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर उर्दु तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मजहर उमर, ख्वाजा श्यान, राफे सिद्दीकी, रमीज सिद्दीकी, शादान अजीज, राव रमीज, हकीम इमरान, अदनान सिद्दीकी, नवेद उल हक सिद्दीकी, डाक्टर बिलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed