फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana teams raid part of conspiracy in gender test case

लिंग परीक्षण मामले में हरियाणा की टीमों का छापा साजिश का हिस्सा

Mon, 18 Jan 2021 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana teams raid part of conspiracy in gender test case
लिंग परीक्षण मामले में हरियाणा की टीमों का छापा साजिश का हिस्सा
विज्ञापन

सहारनपुर। हरियाणा के अलग-अलग जनपदों की स्वास्थ्य विभाग की टीमें सहारनपुर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारकर लिंग परीक्षण किए जाने का खुलासा कर रही हैं। अब सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग इसे साजिश करार दे रहा है। नोडल अधिकारी का आरोप है कि हरियाणा की टीमें फर्जी खुलासे कर यूपी की छवि बिगाड़ने पर तुली है।
नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि 24 नवंबर 2020 को हरियाणा के फतेहाबाद की टीम ने नानौता में तथा 14 दिसंबर 2020 को करनाल की टीम ने छुटमलपुर में छापा मारा था। टीम का कहना था कि लिंग परीक्षण कराने वाले दलालों का पीछा कर वह यहां तक पहुंचे हैं। लेकिन जब सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराई तो अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हरियाणा की टीम ने नकुड़ क्षेत्र के खेड़ा अफगान में छापा मारकर लिंग परीक्षण होने का दावा किया है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को हरियाणा की टीमों की कार्रवाई में साजिश की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि अपना गुडवर्क दिखाने के लिए संबंधित टीमें इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं। उधर, डॉ. ओपी गुप्ता ने इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी को पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों के माध्यम से हरियाणा को पत्र लिखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गाजियाबाद के डीएम भी लिख चुके हैं पत्र
हरियाणा की टीम इस तरह के छापे गाजियाबाद में भी मारती रही हैं। वहां दो नवंबर 2020 को हरियाणा की टीम ने लिंग परीक्षण को लेकर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा था। इससे पहले भी कई जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं। लेकिन प्रशासनिक जांच में आरोप सही नहीं मिले हैं। गाजियाबाद प्रशासन ने भी हरियाणा की कार्रवाई को षड्यंत्र माना था। इसके बाद जिलाधिकारी गाजियाबाद ने मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) को चार दिसंबर 2020 को पत्र लिखकर हरियाणा टीमों की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने की मांग की थी।
------
बिना सूचना के मारते हैं छापा
नोडल अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया बिक हरियाणा की टीमें प्रशासनिक अधिकारियों या चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए बिना ही अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारती हैं। इससे शांति भंग होने का खतरा तो रहता ही है। साथ ही छवि भी धूमिल हो रही है।

----- वर्जन
हरियाणा की टीमें समय - समय पर सहारनपुर के अल्ट्रासाउंट सेंटरों पर छापा मारकर लिंग परीक्षण होने का आरोप लगाती रही हैं। जबकि हमारी जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं। हमें इसमें षडयंत्र होने की आशंकात्न है। मामले स्त्रत्त्में हरियाणा के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। -- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed