फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana shines in the initial matches of National Kurash Competition

Saharanpur News: राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में हरियाणा छाया

Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Haryana shines in the initial matches of National Kurash Competition
शिवधाम मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
सहारनपुर। राष्ट्रीय सब जूनियर एवं सीनियर कुराश प्रतियोगिता रविवार से शिवधाम मंदिर के हाल में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 510 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 70 से अधिक निर्णायक और अन्य पदाधिकारी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में हरियाणा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष अख्तर जमा अंसारी और महासचिव रवि वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रवि वर्मा ने प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सब जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना को बनाए रखते हुए प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अख्तर जमा अंसारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने व अपने आंकलन करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान विक्रांत कश्यप, तरुण भोला, निकिता जैन, मोहित, दिव्यांश, अगमदीप, शगुन, मंजू नयाल, अंतरिक्ष, कुलभूषण, संजीव, राजीव, वीर सिंह, नमिता, किरण, कुसुम, आरके शर्मा, अमित चौधरी, रजत, यथार्थ, खुशबू आदि शामिल हैं। पहले दिन हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग वर्ग के मुकाबले में हरियाणा के हिमांशु ने पहला, पश्चिमी बंगाल के देबो ज्योतिनाथ ने दूसरा तथा उत्तर प्रदेश के समर्थ और हरियाणा के तन्मय ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अरविंद पहले, हरियाणा के ही तारुष दूसरे तथा मध्य प्रदेश के अनुभव व उत्तर प्रदेश के शैलेंद्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

शिवधाम मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी

शिवधाम मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed