फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Haryana Police raids in crores of scam

250 करोड़ का घोटाला: हरियाणा पुलिस ने सहारनपुर में दी दबिश, हिरासत में लिए कई लोग, जांच में खुलेंगे बड़े राज

Sun, 20 Feb 2022 04:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 20 Feb 2022 04:33 PM IST
सार

250 करोड़ के घोटाले के मामले में हरियाणा पुलिस ने सहारनपुर में दबिश दी। दबिश के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, कुछ आरोपी फरार हो गए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Haryana Police raids in crores of scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा विद्युत निगम में हुए घोटाले में हरियाणा पुलिस ने शनिवार को सहारनपुर के मोहल्ला नुमाइश कैंप और गोपालनगर में दबिश दी। इस मामले में एक आरोपी नुमाइश कैंप का निवासी है। उसने घोटाले का कुछ पैसा गोपालनगर के लोगों के खाते में जमा कराया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा विद्युत निगम में पिछले दिनों 250 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। निगम की ओर से मामला दर्ज कराने पर जांच में खुलासा हुआ कि एक कर्मचारी सहारनपुर शहर की नगर कोतवाली अंतर्गत नुमाइश कैंप का निवासी है। उसने गोपालनगर निवासी 20 लोगों के खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया है। इस मामले में हरियाणा के जनपद यमुनानगर से पुलिस टीमों ने नुमाइश कैंप और गोपालनगर में दबिश दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन कार्रवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं लिया और न ही कोतवाली नगर में आमद दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा पुलिस द्वारा लगातार दबिश देने से नुमाइश कैंप और गोपालनगर के लोगों में खलबची है। सूत्रों के मुताबिक, कई आरोपी फरार हो गए हैं। जिनके खाते में पैसा जमा हुआ था। तीन से चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या या हत्या: शिवम के पिता बोले- जमीन पर तड़पता रहा बेटा, फोटो खींचते रहे लोग, कहा- मर चुकी है लोगों की संवेदना

वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की सूचना मिली है। स्थानीय पुलिस की जांच में पता लगा है कि हरियाणा के विद्युत निगम में 250 करोड़ रुपये के घोटाले के कुछ रुपये नुमाइश कैंप व गोपालनगर के 20 लोगों के खाते में जमा कराए गए हैं। हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस का सहयोग मांगेगी तो संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। अभी हरियाणा पुलिस अपने स्तर से ही कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed