{"_id":"63dc857c87c40566da1ab5fd","slug":"harsh-vaishnavi-and-vishal-came-first-in-science-exhibition-saharanpur-news-c-14-1-102349-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में हर्ष, वैष्णवी और विशाल आए प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में हर्ष, वैष्णवी और विशाल आए प्रथम
Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
सुलतानपुर में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में माडल दिखाते बच्चे।
चिलकाना। सुल्तानपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक जूनियर हाई स्कूल में छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान, गृह शिल्प तथा बेसिक क्राफ्ट की प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हर्ष, वैष्णवी तथा विशाल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ आमिर खान, सुनील सैनी, प्राथमिक विद्यालय पटनी की प्रधानाध्यापिका उजमा आफरीन ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने जितने भी मॉडल बनाए हैं। सभी सराहनीय हैं। बच्चों ने अपने मन और दिमाग से जो सोचा, वही बनाने का प्रयास किया। विज्ञान प्रदर्शनी में हर्ष की टीम ने ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट सिस्टम बना कर पहला स्थान, नीतू की टीम ने पवन चक्की बनाकर दूसरा स्थान, वासु जैन की टीम ने इलेक्ट्रिक इंडिया बनाकर तीसरा स्थान जबकि आर्यन की टीम ने सिक्योरिटी सिस्टम, देव की टीम ने पवन चक्की, करण की टीम ने प्रेशर पंप बना कर सांत्वना स्थान प्राप्त किया। गृह शिल्प में वैष्णवी की टीम ने सिटी हॉस्पिटल बनाकर प्रथम, वंशिका की टीम ने पॉल्यूशन मुक्त शहर बनाकर दूसरा स्थान, बुशरा की टीम ने ग्रीन सिटी बनाकर तीसरा स्थान तथा अलत्शा की टीम ने स्वच्छता का मॉडल बनाकर सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
बेसिक क्राफ्ट में विशाल की टीम ने विद्यालय भवन बनाकर पहला, शारगुन की टीम ने प्राकृतिक दृश्य चित्रण बनाकर दूसरा, अरशद की टीम ने स्मार्ट सिटी बनाकर तीसरा तथा लक्ष्य की टीम ने पेपर मिल बनाकर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों ने रसोईघर, पुस्तक कला के यंत्र, स्वच्छता, प्रेशर पंप, वर्ण विक्षेपण, पवन चक्की, सूर्य ग्रहण, स्वच्छ नगर, किडनी, सोलर प्लांट आदि मॉडल बनाएं। सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।