{"_id":"63221dc2fc742c1f601e10d5","slug":"harassment-of-farmers-will-not-be-tolerated-saharanpur-news-mrt6052820198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बरदाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बरदाश्त
विज्ञापन
भाकियू टिकैत की महापंचायत को संबोधित करते जिला महासचिव अशोक कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि किसानों को उत्पीड़न किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों से आह्वान किया कि वे भाकियू टिकैत के झंडे तले एक जुट हो ताकि कोई उनका शोषण करने की हिम्मत न कर सकें।
चौ. विनय कुमार रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर आहूत महापंचायत को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बिजली के बिलों की आड़ में कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। अंधाधुंध कटौती और लो वोल्टेज से लोग बेहाल हैं, लेकिन अधिकारी अपना रवैया सुधारने को तैयार नहीं हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और जिला प्रवक्ता चौ. रघुवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान पेराई सत्र से पहले करें अन्यथा आंदोलन झेलने को तैयार रहें। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, मंडल सचिव चौ. राजबीर कांबोज और तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा आदि ने भी संबोधित किया। महापंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम संगीता राघव को सौंपा।
ज्ञापन में गन्ना भुगतान, विद्युत विभाग द्वारा किसानों के उत्पीड़न पर अंकुश, विद्युत सप्लाई आदेश अनुसार दिलाने, प्रदूषित पानी की समस्या के निदान के लिए पानी की टंकी, कल्लरपुर गुर्जर में पुल बनाने की मांग की गई। जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार, युवा प्रदेश महासचिव चौधरी मेवाराम, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नानौता चौधरी सुचित कुमार, चौधरी प्रीतम सिंह, योगेन्द्र कुमार, हाजी मुस्तफा, अमित मुखिया, देशपाल सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश प्रमुख आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में भाकियू टिकैत की महापंचायत में उमड़े किसान- फोटो : SAHARANPUR

महापंचायत में पहुंचे किसान नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन