{"_id":"628d1cb6f6042e38836c9929","slug":"harassment-of-dairy-operators-will-not-be-tolerated-sanjay-saharanpur-news-mrt590011250","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: संजय
हकीकत नगर धरना स्थल डेयरी संचालको की बैठक को संबोधित करते संजय वालिया
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर डेयरी संचालकों की बैठक हुई, जिसमें नगर निगम द्वारा 15 दिन के अंदर डेयरियों को महानगर से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध जताया गया।
विज्ञापन
डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा तीन साल पहले भी नगर निगम के द्वारा यही फरमान जारी किया गया था, जिसका लंबे समय तक आंदोलन कर विरोध जताया गया था। तब, नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि डेयरी संचालकों को शहर के बाहर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद आंदोलन खत्म किया गया था। इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डेयरी संचालकों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को डेयरी संचालक हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र होंगे और यहां से नगर निगम जाकर नगरायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान पप्पू चौधरी, हाजी मोहम्मद अहमद, आदेश त्यागी, रवि यादव, राजू, रणबीर चौधरी, कुलदीप सिंह, रिजवान, अहसान, शहजाद अहमद, करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।