फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hanuman Janmotsav procession taken out while demonstrating martial arts

Saharanpur News: युद्ध कला का प्रदर्शन करते हुए निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

Fri, 07 Apr 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav procession taken out while demonstrating martial arts
सरसावा। बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बजरंग दल तथा विहिप के जोशीले युवा कार्यकर्ता युद्ध में इस्तेमाल होने वाले प्राचीन शस्त्रों के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के मेरठ प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हिंदू समाज की तपस्या और त्याग का परिणाम है। आज केंद्र तथा प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकारें हैं, जो संविधान के अनुसार कार्य कर रहीं हैं। ये देश शरीयत नहीं संविधान के आधार पर चलेगा और इसी संविधान में सभी को समान अधिकार दिए गए हैं। इसके बाद परंपरागत रूप से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा बनखंडी मंदिर पर आकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नवाब सिंह, रमेश, पंकज, मनीष योगाचार्य, हरीश, विशाल, संदीप सैनी, सत्यानंद धनगर, आशुतोष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शुक्रवार को जुमे की नमाज तथा शोभायात्रा का समय एक होने के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed