फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   hanged himself to death

फांसी पर लटका युवक, ससुरायिलों को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 16 Jan 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
hanged himself to death
दिवेश का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
फंदे पर लटककर जान दी
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला पासरा में शनिवार सुबह एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बे के मोहल्ला पासरा निवासी दिवेश गुप्ता उर्फ छोटू (28) ने शनिवार की सुबह अपने मकान के ऊपर बने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गया। परिवार के लोगों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा शव को नीचे उतारा। सूचना पर कोतवाल नकुड़ उमेश रोरिया, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता कपिल गुप्ता ने बताया कि दिवेश की शादी 2016 में शामली निवासी युवती से हुई थी, परंतु शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पुत्र व पुत्रवधू के बीच मतभेद हो जाने के कारण जिम्मेदार लोगों ने फैसला करा दिया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को दूसरी शादी के लिए सहमति जता दी थी। इसके बाद दिवेश की दूसरी शादी 2021 में रुड़की निवासी एक लड़की से हो गई। कपिल गुप्ता ने बताया कि रुड़की वाली लड़की के माता-पिता ने दोनों के बीच मतभेद पैदाकर शामली वाली लड़की के माता-पिता से सांठगांठ कर दिवेश और उनके खिलाफ अनेक झूठे मुकदमे दर्ज करा दिये। आरोप है कि ससुराल वालों ने दिवेश को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। कोतवाली प्रभारी नकुड़ उमेश रोरिया का कहना है कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

आत्महत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस

आत्महत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed