फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Handpump episode: Tough attitude of Congress leaders

हैंडपंप प्रकरण: कांग्रेस नेताओं के तल्ख तेवर, बोले- पानी को हिंदू-मुस्लिम के रूप में बांटने की कोशिश कर रहे भाजपा नेता

Wed, 09 Jun 2021 09:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Jun 2021 09:44 AM IST
सार

सहारनपुर में हैंडपंप प्रकरण को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेता पानी को हिंदू-मुस्लिम के रूप में बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Handpump episode: Tough attitude of Congress leaders
मीडिया से बात करते कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट कस्बे में हैंडपंप उखाड़ने पर गरमाई सियासत में मंगलवार को जब कांग्रेस विधायकों को हिरासत में लिया गया तो कांग्रेस नेताओं ने जमकर निशाना साधा। एसपी सिटी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने कई आरोप लगाए। यहां तक कहा कि भाजपा नेता पानी को हिंदू-मुस्लिम के रूप में बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कि हैंडपंप 60 साल से लगा था, उसे जानबूझकर उखाड़ा गया। आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई रास्ता नहीं है, बस अब पानी और हैंडपंप को हिंदू-मुस्लिम में बांटने की कोशिश भाजपा नेता कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जलती चिताओं की आग ठंडी नहीं हुई और मृतकों का अंतिम संस्कार में भी तिरस्कार किया गया है, यह जनता ने सब देखा है। यह लड़ाई जनहित की है, हैंडपंप जनता के लिए लगा था, उसे हटाकर प्रशासन ने जनता से पानी छीना है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है बाजार में हैंडपंप लगेगा, इसी भरोसे पर दोनों विधायकों को रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के दबाव में हटा हैंडपंप : सैनी
सता पक्ष के दबाव में हैंडपंप उखड़वाकर प्रशासन ने लोगों से पीने के पानी की व्यवस्था छीन ली। वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है। सत्ता पक्ष के लोग इकट्ठा होकर तहसील और थाने में घुसकर गुंडागर्दी करते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने से भी रोका जा रहा है। गरीब जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ वह चुप नहीं बैठेंगे। - नरेश सैनी, विधायक


जगह देखी गई है, जल्द लगेगा हैंडपंप : एसबी सिंह
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह का कहना है कि बेहट के बाजार में उपयुक्त स्थान पर हैंडपंप लगवाया जा रहा है। ताकि लोगों को पेयजल की आपूर्ति में कोई बाधा ना होने पाए। उन्होंने बताया कि हैंडपंप लगवाने के लिए एसडीएम बेहट द्वारा जगह तलाश ली गई है, जल्दी ही हैंडपंप लगवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed