फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hajj pilgrimage without a Mahram is against Shariat

Saharanpur News: बिना महरम हज यात्रा शरीयत के खिलाफ

Sat, 25 Apr 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hajj pilgrimage without a Mahram is against Shariat
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने बिना महरम (परिवार का सदस्य) के हज पर जाने वाली महिलाओं के सफर पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इस प्रक्रिया को शरीयत के नियमों का उल्लंघन बताते हुए ऐसी इबादत की मकबूलियत (स्वीकार्यता) पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि हज-2026 का मुबारक सफर शुरू हो चुका है और बड़ी तादाद में हाजी मुकद्दस सरजमीन पर पहुंच चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों की तरह इस साल भी यह देखा जा रहा है कि काफी संख्या में महिलाएं बिना किसी महरम के हज के लिए रवाना हो रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया जब यह सफर ही शरीयत के अहकाम (नियमों) के खिलाफ है तो इस हज की कबूलियत किस तरह मुमकिन होगी। शरीयत महिलाओं को बिना महरम के लंबे सफर से साफ तौर पर रोकती है। सवाल किया कि क्या ऐसी महिलाओं ने सफर पर जाने से पहले किसी मुफ्ती या आलिम-ए-दीन से रहनुमाई (मार्गदर्शन) हासिल की है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के नाम पर उसूलों से समझौता सरासर गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed