{"_id":"5f53d5168ebc3e54e704905c","slug":"gurujan-honored-on-teachers-day-saharanpur-news-mrt4998449110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन
विज्ञापन
सम्मानित प्रिंसिपल शोभा चौधरी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग के साथ ही अनेक शिक्षण संस्थाओं में सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में इन दिनों ई-ज्ञानगंगा और वर्चुअल स्कूल के तहत किए जा रहे कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय के द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी और नवीन कुमार जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर प्रधानाचार्य चंद्रकिशोर सिंह ने उनके जीवन पर विचार रखे। इस मौके पर त्रिलोकचंद गुप्त, विनोद माहेश्वरी, राकेश गोयल, आदि मौजूद रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर चौधरी ईश्वरपाल, रामकुमार, बृजेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, मनोज पंवार, सुषमा देवी, सतीश कुमार, प्रवीन कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस पर वेबिनार का आयोजन
सहारनपुर। शिक्षक दिवस पर जेवी जैन कॉलेज में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों को नई शिक्षा निति से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता डॉ. पूनम शर्मा, रहीं। वेबिनार में डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, राजीव कुुमार, भगवती प्रसाद राघव, अवनीश आदि ने हिस्सा लिया। संचालन डॉ. प्रवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन
काला दिवस मनाया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि तमाम बड़े पुरस्कार सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को दिए जाते हैं, जबकि सबसे अधिक बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक पढ़ाते हैं। ऐसे में मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा शिक्षक दिवस मनाने का औचित्य नहीं बनता।

सरस्वतीं विहार स्कूल में हुए कार्यक्रम में बोलते शिक्षक।- फोटो : SAHARANPUR

माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR