फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   gulnawaz

पिता बोले, गुलनवाज के पकड़े जाने की जानकारी नहीं

Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
gulnawaz
पिता बोले, गुलनवाज के पकड़े जाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। गांव फुलास अकबरपुर निवासी मोहम्मद गुलनवाज के पकड़े जाने की जानकारी होने से परिवार के लोगों ने इंकार किया। गुलनवाज के पिता का कहना है कि किसी पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी ने भी इस विषय में कुछ नहीं बताया है। मीडिया से ही उन्हें पता चला है।
गांव फुलास अकबरपुर निवासी गुलनवाज के एनआईए द्वारा केरल एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की चर्चाएं गांव में दिनभर होती रहीं। पिता वामिस ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं, जिनमें गुलनवाज सबसे छोटा है। वह कुछ साल पहले सऊदी अरब नौकरी की तलाश में गया था, जहां उसे वेल्डिंग का काम मिला था। तीन वर्ष पूर्व जब वह पुन: गया, तो उसने वहां टैक्सी चालक का काम शुरू कर दिया। गुलनवाज के पिता और भाइयों को यह नहीं पता कि उसे किस आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों की मानें तो कई वर्षों से गुलनवाज सऊदी अरब में नौकरी जरूर कर रहा था। लेकिन उसे ऐसी कोई नौकरी नहीं मिली कि वह घर के हालात बदल देता। वामिस के पास थोड़ी सी जमीन है। गुलनवाज के दो भाई मजदूरी करते हैं। गुलनवाज की शादी भी नहीं हुई है। गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस के माध्यम से ही पता चला था कि गुलनवाज सऊदी के रियाद शहर में पैसों के लेनदेन में गिरफ्तार किया गया है। जब उसकी सजा पूरी हुई तो उसे भारत भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed