{"_id":"324609c6b3271ed10b327a47bacafe86","slug":"guldar-the-children-were-walking-on-the-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के बच्चे सड़क पर घूमते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के बच्चे सड़क पर घूमते दिखे
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगदासपुर बिजलीघर के पास गुलदार के दो बच्चे सड़क पर घूमते दिखे तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की मानें तो गुलदार के बच्चों ने एक कार के पीछे दौड़ भी लगाई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। बृहस्पतिवार की देर शाम जटौला गांव निवासी मनोज शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ गंगदासपुर की तरफ जा रहा था। जब वे बिजलीघर के समीप पहुंचे तो मंगलौर की ओर से आई एक कार के चालक ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। उसने बताया कि गुलदार के बच्चे सड़क पर घूम रहे हैं, जो उसकी कार के पीछे भी भागे।
मनोज के मुताबिक हिम्मत करके वह थोड़ा आगे बढ़े तो उन्हें बाइक की रोशनी में गुलदार के दो बच्चे सड़क पर ही घूमते हुए दिखाई दिए। दोनों बच्चों को अपनी तरफ आता देख वह वहां से भाग खड़े हुए। मनोज का कहना है कि देखने में वह बड़े लग रहे थे और आसपास के जंगल में ही मौजूद हैं।
गुलदार के बच्चों के सड़क पर घूमने के कारण ग्रामीणों में भी दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को शीघ्र ही इन बच्चों को पकड़ने के लिए कदम उठाने चाहिए।