{"_id":"663d2e7cac1ed7a70a083944","slug":"gst-team-raided-and-caught-irregularities-in-the-stock-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-123364-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जीएसटी की टीम ने छापा मारकर स्टॉक में पकड़ी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जीएसटी की टीम ने छापा मारकर स्टॉक में पकड़ी गड़बड़ी
Fri, 10 May 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत कुमार के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर पीपी सिंह की टीम द्वारा बेहट रोड स्थित एक कोरेगेटेड बाॅक्स निर्माता फर्म की जांच की गई। फर्म द्वारा नकद रूप में बेहद कम कर जमा किया जा रहा था। नकद जमा किए जा रहे कर में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, जबकि फर्म के टर्नओवर में भी लगातार वृद्धि हो रही थी। इन विसंगतियाें को संज्ञान में लेते हुए फर्म की जांच की गई।
जांच के दौरान पता चला कि फर्म द्वारा अपने निर्माण एवं बिक्री निर्धारित क्षमता अनुसार नहीं की जा रही हैं। फर्म के स्टॉक में भी जांच के समय बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिलीं। जांच के समय अभिलेखों में प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। छापा राज्यकर विभाग के सहारनपुर जोन के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एसपी सिंह और एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विजयानंद पांडेय के निर्देश पर मारा गया।
आईआईए की बैठक में समस्याओंं पर मंथन
सहारनपुर। प्रताप मार्केट स्थित आईआईए सेंटर पर एमएसएमई उद्योग नीति 2022 एवं नए उद्योगों को लगाने के लिए स्टांप के विषय पर एक बैठक की गई। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग वीके कौशल और विशिष्ट अतिथि सहायक महानिदेशक स्टांप एवं निबंधन ब्रिजेश चौधरी रहे। चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि आईआईए एमसएमई सेक्टर का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। जो एमएसएमई सेक्टर के हित के लिए कार्य करता है। सचिव अशोक छाबड़ा ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सब रजिस्ट्रार प्रथम करुणेश वर्मा, सब रजिस्ट्रार द्वितीय ऋषभ त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार तृतीय रुपेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।