फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST officers will join the task force

टास्क फोर्स में शामिल होंगे जीएसटी अधिकारी

Tue, 09 Feb 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
GST officers will join the task force
सहारनपुर। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स में अब जीएसटी के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके लिए राज्यकर विभाग ने तीन अधिकारियों के नाम खान विभाग को दिए हैं। इससे पहले खान विभाग के साथ परिवहन विभाग और पुलिस के क्षेत्राधिकारी इस टास्क फोर्स में शामिल थे। यह कवायद सरकार का राजस्व बढ़ाने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

अवैध खनन और उसके परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के साथ ही राज्यकर विभाग में समन्वय बनाने की तैयारी चल रही है। टास्क फोर्स में उप जिलाधिकारियों, आरटीओ और खान विभाग के अधिकारियों के साथ ही राज्यकर विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अवैध खनन और उसके परिवहन करते हुए यदि इनमें से किसी भी विभाग के अधिकारी ने वाहन पकड़ा तो वह उसकी सूचना अन्य विभागों को देगा। इससे संबंधित विभाग के अधिकारी अपने अपने कर और जुर्माने की राशि की वसूली कर सकेंगे। राज्यकर अधिकारियों के टास्क फोर्स में शामिल होने से वाहन में लदे खनिज पर लगने वाली जीएसटी की वसूली भी हो सकेगी। जिला खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई इस टास्क फोर्स में शामिल करने के लिए जीएसटी के तीन अधिकारियों के नाम विभाग की ओर से दिए गए हैं। इससे इन विभागों में न सिर्फ समन्वय बनेगा बल्कि अधिक राजस्व भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed