फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST Gangawar stop Harassment

जीएसटी से रुकेगा उत्पीड़नः गंगवार

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
GST Gangawar stop Harassment
केंद्रीय राज्यमंत्री संतोश गंगवार को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के हित में है। इसके लागू होने से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। केंद्र सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी।
विज्ञापन


शनिवार की रात्रि रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में व्यापारी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार व्यापारियों का शोषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन


गैर भाजपाई सरकारों ने उत्तर प्रदेश को पिछड़े प्रदेशों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। यूपी में अपराधियों का बोलबाला है। जिसके चलते लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कहा कि देवबंद में पिछले 50 सालों से विकास व रोजगार के रास्ते बंद पड़े हैं। उद्योग धंधों ठप हो जाने से व्यापारी पड़ोसी राज्यों के लिए पलायन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर व्यापारियों को सुरक्षा व सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। 

सम्मेलन में राजपाल सिंह, हरीश गिरधर, बिजेंद्र वर्मा, श्याम सिंह, प्रमोद कौशिक, संदीप शर्मा, मनीष त्यागी, मनोज गर्ग, गजराज राणा, डॉ. उपेंद्र सिंह, पवन सवई, राजेंद्र त्यागी आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विनोद गुप्ता व संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया। 


इस मौके पर दीपक वर्मा, बालेंद्र सिंह, नितिन गुप्ता, दीपकराज सिंघल, अनिल प्रमुख, पवन धीमान, पंकज त्यागी, अभय प्रताप रावत, विपिन भारतीय, अभिषेक त्यागी, आनंद वर्मा, आदित्य गर्ग, राकेश सिंघल, योगेश शर्मा, जगदीश बंसल, अरुण गुप्ता, अजय गर्ग, रवि होरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed