फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GST department recovered fine of one crore in January

जीएसटी विभाग ने जनवरी में वसूला एक करोड़ का जुर्माना

Wed, 03 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
GST department recovered fine of one crore in January
टैक्स चोरी रोकने के शक में 100 वाहनों की जांच की
विज्ञापन

आरएफआईडी टैग नहीं लगाने वालों पर भी हुआ जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कर अपवंचकों के खिलाफ जीएसटी विभाग सख्त रुख अपना रहा है। जनवरी महीने में चलाए गए अभियान में जीएसटी विभाग ने कर अपवंचन को लेकर 100 वाहनों की जांच की और एक करोड़ रुपये से अधिक का कर एवं अर्थदंड वसूला। साथ ही आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस) टैग नहीं लगाने वाले 50 वाहनों से भी जुर्माना वसूला।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद जीएसटी विभाग ने प्रवर्तन कार्य तेज किया। जनवरी में अभियान चलाकर सचल दल ने सौ वाहनों को पकड़ा और उनकी जांच के बाद एक करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी और जुर्माना वसूला। इनमें परचून, आयरन, स्टील, लकड़ी, टिंबर, हौजरी आदि से संबंधित वाहन रहे। जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राम बाबू ने बताया विभाग के सचल दलों ने कर अपवंचन के शक में वाहनों को पकड़ कर जांच की। उनके सामान और प्रपत्रों की जांच के बाद उनसे एक करोड़ रुपये से अधिक का कर एवं अर्थदंड की वसूली की । उन्होंने परिवहन कारोबारियों से अपने वाहनों में आरएफआईडी टैग अनिवार्य तौर पर लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा बिना टैग लगे वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed