{"_id":"613659268ebc3eb6242a62e5","slug":"gst-department-caught-tax-evasion-of-more-than-one-crore-rupees-saharanpur-news-mrt555046519","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी विभाग ने पकडी एक करोड रुपये से अधिक की कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी विभाग ने पकडी एक करोड रुपये से अधिक की कर चोरी
विज्ञापन
सहारनपुर। पान मसाला, तंबाकू उत्पादों एवं पेकिंग मैटेरियल आदि उत्पादों में होने वाली कर चोरी को रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीएसटी विभाग ने एक करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी। इसमें पान मसाला एवं तंबाकू प्रोडक्ट के अलावा भी अन्य कई मदों में कर चोरी पकड़ में आई है। 20 अगस्त से शुरू हुआ अभियान 19 सितंबर चलेगा।
मुख्यालय के निर्देश पर जीएसटी विभाग कर चोरी को रोकने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत 20 अगस्त से अब तक पान मसाला, तंबाकू उत्पादों में कर चोरी के चार मामले पकडे़ गए। इनसे 15 लाख रुपये जीएसटी और जुर्माना वसूला गया। लेकिन इस दौरान की कई चेकिंग के दौरान 18 गाड़ियां बिना आरएफ आईडी टैग के मिली जिनसे 50 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। साथ ही अन्य मामलों में 40 लाख रुपये की जीएसटी एवं जुर्माना भी जमा कराया गया। इसके अलावा हिरनमारान में एक प्रतिष्ठान पर विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा गत सप्ताह मारे गए छापा के दौरान करीब 55 लाख रुपये की कर चोरी मिली। इसमें बड़ी मात्रा में बिना प्रपत्रों का पान मसाला सीज भी किया गया। अभियान के दौरान पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, आयरन, स्टील, टिंबर, आयरन स्क्रेप, रेडिमेड गारमेंट, मेडिसन, बैटरी स्क्रेप, ड्राईफ्रूटस आदि में कर चोरी पकड़ी गई।
ट्रांसपोर्टर्स किए जा रहे चिन्हित
एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड - 2 रामबाबू ने बताया कि विभाग कर चोरी में लिप्त रहने वाले ट्रांसपोर्टर्स को चिन्हित कर रहा है। इनमें अभी तक जनपद के चार ट्रांसपोर्टर्स चिन्ह्ति हुए हैं। जो परचून, ड्राई फ्रूटस, हार्डवेयर, मोटर पार्ट, खिलौने आदि में कर चोरी कर रहे हैं। दिल्ली से सामान लेकर आने आने वाले ये वाहन टोल प्लाजा से बचाकर दूसरे रास्तों से शहर में लाए जाते हैं।
विज्ञापन
मंडल में नौ विशेष टीमें गठित
कर चोरी रोकने के लिए मंडल में नौ टीमों का गठन किया गया है। प्रदेश में अकेला सहारनपुर जोन ऐसा है जिसमें औचक निरीक्षण के लिए तीनों जिलों में तीन तीन टीमों को गठित किया गया है। ये टीमें कर चोरी रोकने के लिए सचल दल की तरह औचक निरीक्षण करती हैं।