फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Growth and restoring confidence to the people's representatives

विकास और विश्वास कायम करने वाला हो जनप्रतिनिधि

Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Growth and restoring confidence to the people's representatives
ग्रुप डिस्कशन में बोलतीं महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच अमर उजाला की ओर से ग्रुप डिस्कसन का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख दलों के प्रत्याशियों और जनता का आमना-सामना कराया गया। जिसमें उद्यमी, सीनियर सिटीजन व्यापारी वर्ग और शिक्षाविदों ने विभिन्न समस्याओं को गिनाया।  
विज्ञापन


जनता की अपेक्षा के अनुरूप प्रत्याशी काम नहीं कर रहे हैं। सड़के खस्ताहाल हैं। जनप्रतिनिधियों की विश्वसनीयता कम हुई है। जनता के साथ धोखा हो रहा है।- शीतल टंडन व्यापारी नेता       
विज्ञापन

  
औद्योगिकीकरण में सहारनपुर पहले तीन नंबर पर था लेकिन अब पिछड़कर 25वें नंबर पर पहुंच गया है। व्यापारी समाज को व्यवस्था देने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं है। - विमल विरमानी, व्यापारी नेता  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बाहरी जनपदों से विद्यार्थी सहारनपुर में पढ़ने के लिए आते थे लेकिन अब स्थिति विपरीत है। शिक्षा के क्षेत्र में जनपद तरक्की नहीं कर पाया है। फोरलेन हाईवे के नाम पर भी सिर्फ बातें की जा रही है। - राजकुमार वर्मा   

जनपद में कोई ऐसा नेता नहीं जिसे रोल मॉडल कहा जा सके। व्यापारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टियों के घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए कुछ नहीं है।  - विवेक मनोचा, व्यापारी नेता 

विश्वविद्यालय स्थापना की वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना भी जल्द हो। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो सदन में बैठकर जनता की बात को मनवा सके। - डा. ममता सिंघल, प्रोफेसर 

सरकार की योजनाओं को जनपद में भी लागू कराना चाहिए। यहां कनेक्टिविटी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवाइयों की मैन्युफैक्चरिंग होनी चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।  - एसके गौड़, उद्यमी   

किन्ही कारणों से बाईपास नहीं बन पाया। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया था। फोरलेन का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। प्रदेश सरकार का कहना है कि जनपद में यूनिवर्सिटी की जरूरत नहीं है लेकिन यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे।  -राजीव गुंबर, भाजपा प्रत्याशी       

 विकास की बात तो होती है, मगर मतदाता भावनाओं में बहकर वोट करता है। पुराने अनुभवों के आधार पर विकास कराया जाएगा। पेपर मिल रोड पर ब्रिज समेत शहर में सहारनपुर महोत्सव, नाट्य महोत्सव आदि कराए जाएंगे।   - संजय गर्ग, सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी       


शहरवासियों को भयमुक्त माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की स्थापना जल्द कराई जाएगी। नगर निगम चुनाव होने से शहर के विकास को तेजी मिलेगी। - मुकेश दीक्षित, बसपा प्रत्याशी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed