{"_id":"58e93c474f1c1b9d385b41c5","slug":"grand-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में श्री बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान करते भक्तजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वां श्री बालाजी जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर में बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा, जिसे श्रद्धालु रस्सों से खींचते हुए नंगे पांव चल रहे थे।
श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शोभायात्रा में शामिल हुए बाबा के स्वर्ण रथ के सारथी, बाएं ओर व दाई ओर के चंवर, भैरवनाथ एवं प्रेतराज सरकार की सेवा करने का सौभाग्य लक्की ड्रा के द्वारा निकाला गया।
बाबा के स्वर्ण चोले में दर्श डा. डीके जैन, बाबा को छप्पन भोग सुशील गर्ग व ऋषभ गर्ग, धर्म ध्वज की स्थापना अशोक कुमार गुप्ता, शोभायात्रा का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के सारथी मोहित तायल, बाएं व दाएं चंवर में विमल चड्ढा व किशन प्रसाद चौरसिया रहे। शोभायात्रा में कई बैंडबाजे, घोड़े, नगाड़ा पार्टी, मनमोहक झांकियां आदि शामिल रहे। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए।
इससे पूर्व शुक्रवार की रात श्री बालाजी धाम पर हास्य कवि सम्मेलन (बाल) का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मुख्य यजमान डा. अनिता सिंघल रही।
शोभायात्रा में इस मौके पर अध्यक्ष हरिकिशन सिंघल, महामंत्री विजय मंगल, प्रदीप वर्मा, मनोज गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल, अशोक गुप्ता, राकेश शर्मा, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, महोत्सव की कड़ी में 9 अप्रैल को विशाल जागरण का आयोजन होगा। जबकि, 10 अप्रैल को महायज्ञ का आयोजन होगा।