फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government will withdraw cases against businessmen during Corona period: Gupta

कोरोना काल में व्यापारियों पर हुए मुकदमे वापस लेगी सरकार : गुप्ता

Wed, 03 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government will withdraw cases against businessmen during Corona period: Gupta
सहारनपुर। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए कोरोना काल में लापरवाही बरतने पर व्यापारियों पर हुए मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में व्यापारियों के साथ बैठक में मनीष गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारी हितों के प्रति सजग हैं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए हर दिशा में काम किए जा रहे हैं। सभी प्रकार के व्यवसायिक कनेक्शन में बिजली बकाया पर सरचार्ज में छूट दी है, इसमें यदि कोई छूट गया हो तो उसके लिए पंजीकरण की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। साथ ही जनता की शिकायतों को ध्यान में रखकर स्मार्ट मीटर वापस लेने का निर्णय सरकार ने लिया है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में अन्य क्षेत्रों में भी सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज की स्थापना में 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। फूड प्रोसेसिंग प्लांट पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री योग चुघ, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, व्यापारी नेता शीतल टंडन, चंद्रशेखर ठकराल, गौतम शंकर सिंघल, दानिश आजम, सनी नागपाल, प्रवीण छाबड़ा, प्रदीप शर्मा, राज कुमार मक्कड़, संजय फुटेला, सचिन गुप्ता, अनित गर्ग, हर्ष डाबर, अजय सूरी, दीपक भार्गव, नुसरत साबरी, विजय मल्होत्रा आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जीएसटी में आ रही परेशानी को दूर करने की मांग
सहारनपुर। जीएसटी में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दीपक जैन ने कहा कि जीएसटी में ट्रिब्यूनल का गठन होना जरूरी है। चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि वाणिज्य कर में पिछले एक वर्ष से ट्रिब्यूनल में अधिकरण पद खाली है। जब तक कोई नियुक्ति नहीं होती है, तब तक मुजफ्फरनगर के अधिकारी को सप्ताह में तीन दिन सहारनपुर में तैनात किया जाए। इस दौरान अरुण गुप्ता, एके चंदानी, एचके अरोड़ा, आशीष गुप्ता, पराग गोयल, अंकित गर्ग, प्रियांक भारद्वाज, राकेश जैन, राजेश कपूर आदि मौजूद रहे।
जीएसटी ट्रिब्यूनल गठन की मांग
सहारनपुर। जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन करने सहित अन्य मांगों को लेकर टेक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन से जुडे़ अधिवक्ताओं ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को सर्किट हाउस में ज्ञापन देकर दीपक जैन ने कहा कि सहारनपुर मंडल है, इसलिए यहां पर जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन होना चाहिए। चंद्रमोहन शर्मा ने कहा ट्रिब्यूनल अधिकरण में सीट खाली हैं, जब तक कोई नियुक्ति नहीं होती है, तब तक मुजफ्फरनगर में नियुक्त अधिकारी को समाप्त में तीन दिन के लिए नियुक्त किया जाए। उन्होंने जीएसटी पोर्टल में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा। बोर्ड के उपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं पर विचार कर जल्द ही निस्तारित किया जाएगा। इसमें अरुण कुमार, एके चंदनानी, एचके अरोड़ा, आशीष गुप्ता, पराग गोयल, अंकित गर्ग, प्रियांक भारद्वाज, राकेश जैन, राजेश कपूर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed