फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government showed haste in bringing UCC bill: Harish Rawat

यूसीसी बिल लाने में सरकार ने दिखाई जल्दबाजी : हरीश रावत

Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Government showed haste in bringing UCC bill: Harish Rawat
छुटमलपुर(सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि कामन सिविल कोड बिल लाने में उत्तराखंड सरकार ने बहुत जल्दबाजी दिखाई है। भाजपा सरकार को राज्य के हित से कोई वास्ता नहीं है और उसे इस बिल में वोट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून से रुड़की जाते समय छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक के निवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड का ड्राफ्ट सार्वजनिक किए बिना ही पास कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बिल आज के कई वर्तमान कानूनों को प्रभावित करेगा और कुछ नई व्यवस्थाएं खड़ी करेगा। इस पहलू पर गहराई से व्यापक मंथन होना चाहिए था। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी स्वरूप दिया जाए। इसका दुरुपयोग हो रहा है। महिलाओं को अधिकार देने के संबंधी कानूनों में हम भी सरकार के साथ निश्चित तौर पर खड़ा होना चाहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज विनाश की ओर जा रहा है। गरीब, मजदूर, किसान, युवा अपनी रोज़ी रोटी के लिए परेशान है चारो तरफ़ महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा। नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर जाने पर जनता इसका उन्हें जवाब देगी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर हकीम अकबर अली, अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चौधरी, प्रधान फ़रमान मलिक आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed