फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government should fulfill the promise of giving free electricity to farmers

Saharanpur News: किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करे सरकार

Thu, 19 Jan 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the promise of giving free electricity to farmers
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी
सहारनपुर। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्घ प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को निशुल्क बिजली देने का जो वादा किया था, सरकार उसे तत्काल पूरा करे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष विजयंत राणा ने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के चलते किसान असमानता का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में बैनामों के दाखिल खारिज के लिए किसान से बकाया का अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा जाता है। इसके लिए किसान को किसान क्रेडिट कार्ड की फाइल को बंद करना पड़ता है। इसे दोबारा बनवाने पर फाइल का खर्च 10 से 12 हजार रुपये आता है। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को निशुल्क बिजली देने का वादा किया था, अब सरकार इस वादे को पूरा करे और नलकूपों पर मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने किसानों को 10 से 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के आदेश दे रखे हैं। लेकिन बडगांव क्षेत्र में किसानों को मात्र चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिन कुमार, अजीत राणा, आसिफ, सुभाष चौहान, नरेश पुंडीर, सुफियान चौधरी, भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed