फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government Medical College got 100 MBBS seats

राजकीय मेडिकल कालेज को मिली एमबीबीएस की सौ सीटें

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government Medical College got 100 MBBS seats
सरसावा (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण काल में राजकीय मेडिकल कॉलेज को नियामक संस्था राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् (नेशनल मेडिकल काउंसिल) ने एमबीबीएस की 100 सीटों की अनुमति दे दी। इसे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के भविष्य के लिए अच्छा कदम बताया।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया सामान्य तौर पर राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् की टीम मेडिकल कॉलेजों में जाकर संसाधन शिक्षकों की उपलब्धता छात्रावास शैक्षणिक कक्ष प्रयोगशाला आदि बिंदुओं का निरीक्षण करती है। निरीक्षण के दौरान सभी प्रपत्र जांचने के बाद ही मेडिकल कॉलेजों को सीटों का आवंटन किया जाता है, परंतु इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् ने मेडिकल कॉलेज से बिंदुवार संपूर्ण जानकारी से जुड़ा पत्र भेजकर शपथ पत्र मांगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संपूर्ण जानकारी शपथ पत्र पर उल्लेखित करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् को भेज दी। प्रपत्रों से संतुष्ट होने के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् (एनएमसी) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीट का आवंटन कर दिया तथा आवंटन पत्र भी मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हो गया है। प्राचार्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् द्वारा मेडिकल कॉलेज को आवंटित की एमबीबीएस की 100 सीटों का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि एमबीबीएस बैच में निरंतरता बनी रहेगी। चिकित्सा सेवा क्षेत्र की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए भी 100 सीटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स आरंभ करने के विषय में प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व में ही राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् को मांगपत्र भेजा है, इसके संदर्भ में परिषद् की टीम अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग समय पर निरीक्षण भी कर चुकी है। प्राचार्य ने विश्वास जताया कि कुछ विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की अनुमति मिल सकती है। पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या के विषय में प्राचार्य ने कहा कि ये पूरी तरह से राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद् पर निर्भर है कि वो संसाधनों के आधार पर मेडिकल कॉलेज को किस विषय की कितनी सीट प्रदान करती है।

प्राचार्य ने बताया कि इसी वर्ष मार्च में राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस का पहला बैच पास आउट होकर स्वास्थ्य क्षेत्र में कदम रख चुका है, इसमें बड़ी संख्या में एमबीबीएस के नव डिग्रीधारी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में ही अपनी इंटर्नशिप करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उन्हें जूनियर रेजिडेंट (कनिष्ठ आवासी) की जिम्मेदारी देकर मेडिकल कॉलेज में ही मरीजों की सेवा करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed