फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government is determined to strengthen the energy sector: Tomar

ऊर्जा क्षेत्र में मजबूती को दृढ़ संकल्प है प्रदेश सरकार

Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Government is determined to strengthen the energy sector: Tomar
बेहट में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/नानौता/तीतरो/बेहट (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं से संबंधी मांगपत्र भी उन्हें सौंपे कर निराकरण की मांग की। इस मौके पर तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूती के लिए दृढ़ संकल्पित है। शाम को ऊर्जा मंत्री ने शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंच जगदजननी मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के शहरीपुल स्थित रमेश पंवार के आवास पर पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर का विधायक किरत सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, रमेश पंवार ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र भी ऊर्जा राज्य मंत्री को सौंपा गया। चौ. इसम सिंह, चौ. देवराज सिंह, गौतम चौधरी, नकुल चौधरी, प्रदीप चौधरी, अनिल मनचंदा, शुभम, रफल सिंह रहे।
विज्ञापन

नानौता में जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा, सोनू चेयरमैन, नानौता देहात प्रधानपति अनुराग राणा, सतीश राणा, हेमसिंह, मनोज चौधरी, अश्वनी बालियान आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीतरो के मोहल्ला महाजनान में सुरेश चैधरी के आवास पर डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए आवश्यक कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने जनता से ऊर्जा के वैकल्पिक उपायों को भी अपनाने का आह्वान किया। एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, चौ. कुलबीर सिंह, रामकुमार शर्मा, चौ. सत्यपाल सिंह, रमेश चौधरी, दीपक, नाथीराम प्रधान, जोगिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, मोनू शर्मा, मुकेश शर्मा, अमित गुर्जर रहे। विद्युत कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही उदासीनता से संबंधित ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा। गांव बेरखेड़ी हिंदू स्थित कन्या गुरुकुल विद्यालय में भी ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया गया।

बेहट में मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत की। घाड़ क्षेत्र में सुचारु रूप से आपूर्ति दिए जाने के साथ ही सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति किए जाने की मांग की। इसके बाद राज्यमंत्री ने सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंच जगद जननी मां भगवती के दर्शन किए। सोनेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, सुभाष सैनी, विजेंद्र सैनी, अमन कौशिक, अनिल सिंघल, रघुराज बाबी, नरेश कुमार, मांगेराम शर्मा, प्रीतम एडवोकेट, कविंद्र पासवाल, मयंक पुंडीर, धर्मपाल रहे।

रामपुर मनिहारान में ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत करते भाजपाई

रामपुर मनिहारान में ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

तीतरो में ऊर्जा राज्य मंत्री को ज्ञापन देते भाजपाई

तीतरो में ऊर्जा राज्य मंत्री को ज्ञापन देते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत करते भाजपाई

नानौता में ऊर्जा राज्य मंत्री का स्वागत करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed