फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government formation will Solution: Maurya

सरकार बनते ही करेंगे समाधान : मौर्य

Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government formation will Solution: Maurya
चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। प्लाइवुड फैक्ट्री लगवाकर पापुलर की खेती करने वाले किसानों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज, डार्क जोन में ट्यूबवेल और बिजली सब स्टेशन बनवाने का भी वादा किया। किसानों को फसली ऋण ब्याज मुक्त मिलेगा।
विज्ञापन


14 दिन में गन्ना भुगतान, बेटियों की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च, 24 घंटे बिजली आदि घोषणा पत्र के सभी वादों को सरकार बनने पर पूरा किए जाने का भरोसा भी उनके द्वारा दिलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलसिया में पार्टी प्रत्याशी महावीर सिंह राणा और गंगोह में प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर रही।

भाजपा में हिंदू-मुस्लिम सभी के लिए एक सामान योजनाएं होंगी। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा की मुखिया दलितों की वोट और गरीबों की गरीबी बेचने का काम करती हैं।

किसानों को साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधायक रहते हुए महावीर राणा ने प्लाइवुड फैक्ट्री और फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स लगवाने के खूब प्रयास किए। सरकार बनते ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

गरीबों को बेटी की शादी के लिए 50 हजार की बीमा योजना मिलेेगी। शादी के समय उन्हें दो लाख रुपये दिए जाएंगे।  हरियाणा सरकार के मंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सांसद जगदीश राणा एवं कर्ण देव सिंह काम्बोज ने भी संबोधित किया।


अध्यक्षता फग्गन सिंह सैनी एवं संचालन मुकेश राणा ने किया। सभा में मुल्कीराज सैनी, बिजेंद्र सिंह कश्यप, सोनेंद्र राणा, अभय राणा, बिहारीगढ़ के प्रधानपति राजकिशोर सैनी, यशपाल प्रजापति, ओमप्रकाश रविदासी, महेंद्र सिंह चौहान, सुनील गुप्ता, एमआर अंसारी, राकेश गाबा, अनिल सिंघल, सुभाष सैनी, विजय सैनी आदि की मौजूदगी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed