फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government forgive interest of electricity bill and KCC

बिजली बिल और केसीसी का ब्याज माफ करें सरकार

Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government forgive interest of electricity bill and KCC
छुटमलपुर के गांव कंधेला में बेहट तहसील इकाई के गठन की घोषणा करते भाकियू तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू तोमर की बैठक में किसानों के बिजली बिल और किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज माफ करने की मांग उठाई गई। इस दौरान चौधरी अंकित को बेहट तहसील का अध्यक्ष और धनबीर सिंह को मंत्री बनाने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

गांव कंधेला में प्रधान नेकीराम के आवास पर हुई भाकियू तोमर की बैठक में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान परेशान है। हालात यह है कि खेती किसानी करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। क्षेत्र में पहले सब्जी की फसल बरबाद हुई, अब आम की फसल के भी दाम नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को किसानों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने चाहिए। मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने कहा कि राज्य सरकार बिजली बिलों की राशि को माफ करें और किसान क्रेडिट कार्ड को भी ब्याज मुक्त किया जाए। छुटमलपुर नगर अध्यक्ष हाजी सलीम अहमद ने कहा कि बैंकों में दलालों का बोलबाला है। कई माह पूर्व अल्लीवाला के किसान ने दलालों के उत्पीड़न के तंग आ कर पीएनबी के सामने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी बैंकों में दलालों पर अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

इस बैठक में चौधरी अंकित को बेहट तहसील का अध्यक्ष और धनबीर सिंह को मंत्री, प्रवीण सैनी, डॉ. धर्मपाल ठाकुर, राजकुमार त्यागी और मा सत्यपाल सिंह को तहसील इकाई में उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस दौरान नव मनोनीत तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता चौधरी घसीटू सिंह ने की। संचालन अनिल कुमार ने किया। इसमें चौधरी मदन, चौधरी भूरा, अमजद, संदीप, नाथी सिंह, दीपक कुमार, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed