फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Government employees took to the streets to remove encroachments

अतिक्रमण हटवाने सड़कों पर उतरा सरकारी अमला

Mon, 23 May 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Government employees took to the streets to remove encroachments
मानक माउ से निगम द्वारा हटायी गयी मंडी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसके तहत सोमवार को महानगर में टीमों ने कई जगहों से अतिक्रमण हटवाया और चेतावनी दी कि अब बड़े पैमाने पर अभियान चलेगा। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े 50 वाहनों के और नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ दस चालान काटे हैं। अवैैध रूप से बनी पार्किंग को लेकर 20 से अधिक नोटिस दिए गए हैं। सरकारी अमले की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

महानगर में अतिक्रमण के साथ बनी अवैध पार्किंग को लेकर सोमवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद सरकारी अमला हरकत में आ गया। इसके तहत अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, प्रवर्तन दल अधिकारी बीएस नेगी, सीओ ट्रैफिक रिजवान और यातायात प्रभारी सुधीर कुमार ने फोर्स के साथ कोर्ट रोड पुल से लेकर हसनपुर चौक तक सड़कों से रेहड़ियों और दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटवाया। नो पार्किंग में खड़े 50 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा बैंकों, दुकानों और बाजारों के बाहर अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग को लेकर 20 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा ई-रिक्शों और थ्रीव्हीलरों के अवैध स्टैंड को भी हटवाया गया है। टीमों ने मानकमऊ, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, दालमंडी पुल, और आसपास के इलाकों से भी अतिक्रमण हटवाया। यहां पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम की ओर से दस चालान काटे गए। इसके साथ ही व्यापारियों और अतिक्रमणकारियों को सूचित किया गया कि बड़े पैमाने पर अभियान शुरू होगा। इसलिए अतिक्रमण को खुद ही हटा लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जेसीबी के माध्यम से टीमें अतिक्रमण हटवाएंगी। महानगर में चले अभियान से हड़कंप मचा रहा। पूरे दिन टीमों ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन

चौड़ी हो गईं दोनों तरफ की सड़कें
कार्रवाई से कोर्ट रोड पुल से लेकर हसनपुर चौक तक अतिक्रमण हटने के बाद सड़कें चौड़ी नजर आईं। इस मार्ग पर आठ दस फिट तक दुकानों के बाहर अतिक्रमण हुआ था, जिसको पुलिस-प्रशासन की टीमों ने हटवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात
पुलिस-प्रशासन की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अगर सोमवार की तरह भविष्य में अभियान चलाया तो नागरिकों को जाम से राहत मिल जाएगी। क्योंकि, अतिक्रमण की वजह से रेलवे रोड, अंबाला रोड, बाजोरिया रोड, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, कंबोह का पुल सहित अनेक इलाकों में जाम लगता है।
बड़े पैमाने पर चलेगा अभियान: एसपी सिटी
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि सोमवार को अभियान चलाया गया। आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर अभियान चलेगा। इसको लेकर चेतावनी दे दी गई है। इसके बाद भी किसी ने अतिक्रमण किया तो प्रभावी कार्रवाई होगी।
योजना है तैयार, होगी कार्रवाई: नगर मजिस्ट्रेट
नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की पूरी योजना तैयार है। इसके तहत बाजारों में चेतावनी भी दे दी गई है। जल्द व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

नागरिक और व्यापारी करें सहयोग: अपर नगरायुक्त
अपर नगरायुक्त राजेश यादव का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से ही अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक भी हो चुकी है। अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान में व्यापारी और नागरिक प्रशासन का सहयोग करें। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।

कोर्ट रोड़ पर सड़क पर खड़े वाहनो के चालान करते पुलिस कर्मी

कोर्ट रोड़ पर सड़क पर खड़े वाहनो के चालान करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पर अतिक्रमण हटने के बाद खाली हुई कोर्ट रोड़

कोर्ट रोड़ पर अतिक्रमण हटने के बाद खाली हुई कोर्ट रोड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed